• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 24th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
जिला बिजनौर: नजीबाबाद के दो भाइयों ने कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित…
जिला बिजनौर: नजीबाबाद के दो भाइयों ने कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित…
Home
Lifestyle
हेल्थ

जिला बिजनौर: नजीबाबाद के दो भाइयों ने कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित…

April 23rd, 2020 Shivani Rajwaria Articles, Breaking News, Hindi, News, देश, हेल्थ 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

23 April 2020, Shivani Rajwaria

कोरोना वायरस के कहर से पूरा देश लॉकडाउन है। पीएम मोदी ने 25 मार्च से 21 दिन का लॉक डाउन की घोषणा की थी। जिसे बिगड़ते हालातों को देखते हुए 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसी के चलते सभी राज्यों,शहरों से लेकर गांव,कस्बे,मोहल्ले,गलियां सब सुनसान पड़े हैं। सिर्फ करोना वॉरियर्स ही अपने परिवारों से दूर इस खतरे के बीच अपनी जान हथेली पर लेकर मजबूती के साथ इस महामारी के सामने खड़े हैं। उनके इस काम की जितनी सराहना की जाए कम है। भगवान का रूप कहे जाने वाले डॉक्टर्स आज सच में अपना रोल अदा कर रहे हैं। साथ ही नर्सेज,वार्डबॉय,सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी,सेना सभी को दिल से सलाम करना चाहिए। जो इस विपत्ति की घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना आज एक फौजी की तरह देश के एक नागरिक की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में लगे हैं। कोरोना वारियर्स का हौसला और जज्बा बढ़ाने के लिए गली-गली,मोहल्ले-मोहल्ले में उनके सम्मान के लिए नए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं।

जिला बिजनौर के नजीबाबाद शहर के रंपुरा मोहल्ले में रहने वाले दो भाइयों धीर सिंह( गुड्डू)और वीरेन्द्र सिंह(जीवा)ने पत्रकार कपिल गोयल की उपस्थिति में कोरोना वायरस से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मी,पुलिसकर्मी,सफाईकर्मी व मीडिया कर्मियों का फूलों की वर्षा व मालाओं के साथ स्वागत किया। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी सर्वेश निराला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि करोना वायरस को हराना है तो लॉक डाउन के नियमों का पालन करना ही होगा।क्योंकि जो लड़ता है वो जीतता है जो भागता है वो हारता है। और साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील की । इसी के साथ कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने भी सभी रंपुरा निवासियों से नियमों का पालन करने व घर में रहने की अपील की।
धीर सिंह और वीरेन्द्र सिंह के साथ समस्त रंपुरा निवासियों ने सभी कोरोनावरियर्स का अभिनंदन किया। धीर सिंह का कहना है कि जिस तरीके से corona वॉरियर्स अपनी जान जोखिम में डालकर अपने दायित्व का पालन कर रहे हैं उनके लिए कुछ करनेे की मेरे मन में इच्छा प्रकट हुई।इस संकट की घड़ी में इन योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास सराहनीय हैं।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • जिला बिजनौर
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article 27 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी, Lockdown पर बन सकती है रणनीति
Previous article पीएम मोदी ने 106 वर्षीय पूर्व विधायक से किए बात, जानें क्या है खास!.

Shivani Rajwaria

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions