17 दिसंबर 2019 ,उपेंद्र कुमार पासवान
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर दिल्ली में छात्रों के आक्रोश के बाद पुलिस कार्रवाई पर सियासत जारी है।
देश के लगभग सभी राज्य में भी छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठ रहे विरोध के स्वरों को बीच फिल्म एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी इस पर सवाल उठाया है।
पुलिस की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि छात्रों के साथ पुलिस ने जिस तरह से बर्बरता दिखाई है,यह बेहद डरावना है नागरिकों को सावधानीपूर्वक प्रदर्शन करने का अधिकार है।
हुमा कुरैशी ने अपने इस ट्वीट के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी टैग किया। छात्रों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता के साथ इंडस्ट्री के लोग भी छात्रों का साथ निभा रहे हैं।
उन्होंने पुलिस वालों पर जमकर हमला बोला हुमा का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,कुछ लोग इसे सही मान रहे हैं तो कुछ लोग उनकी बातों से इत्तेफाक नहीं हो रहे हैं।
फिलहाल आपको बता दें नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
दिल्ली पुलिस ने 15 दिसंबर को हिंसक प्रदर्शन के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि किसी भी छात्र को गिरफ्तार नहीं किया है और जिन को गिरफ्तार किया गया उनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.