सोनी सब पर सबसे लंबे समय से चल रहा शो चिड़ियाघर हमेशा ही दर्शकों का पसंदीदा रहा है, क्योंकि इसके किरदार और कहानी अनूठी है। अब, यह शो एक नई शुरुआत करने की तैयारी कर चुका है।
इतने लंबे समय तक और सफलतापूर्वक टेलीविजन पर चले कार्यक्रम के बाद, इस शो में 8 साल का लीप आने वाला है। घोटक (परेश गनात्रा) और कोयल (अदिति सजवान) का बेटा, गिल्लू अब 18 साल का होने वाला है। यह भूमिका भाविन भानुशाली निभाने वाले हैं। इसके अलावा, गोमुख (सुमित अरोड़ा) और मयूरी (शफाक नाज़) की बड़ी हो चुकी बेटी, गज का किरदार अंजिता पूनिया निभा रही हैं। इतना ही नहीं! एक नया मजाकिया किरदार होगा, चमगादड़, जिसे निभायेंगे जाने-माने कलाकार प्रसाद बर्वे।

बड़े गिल्लू का किरदार निभा रहे भाविन भानुशाली उत्साहित होकर कहते हैं, ह्यचिड़ियाघर मेरे पसंदीदा शोज में से एक है और मैं इसका हिस्सा बनकर वाकई बहुत रोमांचित हूं। यह भूमिका मेरे लिये सपने के पूरे होने जैसा है, क्योंकि मैं दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर रहा हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा किरदार जरूर पसंद आयेगा।ह
गज का किरदार निभा रहीं अजिता पूनिया, ने अपनी भूमिका के बारे में बताते हुये कहा, इस तरह के प्रतिष्ठित शो का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। मैंने हमेशा ही थियेटर किया है और यह पहली बार है कि मैं टेलीविजन सोप कर रही हूं। मैं चिड़ियाघर में अपने भव्य काम का इंतजार कर रहा हूं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.