परेश रावल की आने वाली फिल्म ‘गेस्ट इन लन्दन’ का मोशन पोस्टर सामने आ गया है. ये मूवी 16 जून को रिलीज़ होने जा रही है. माना जा रहा है कि ये फिल्म पहले आई परेश रावल की अतिथि तुम कब जाओगे का दुसरा पार्ट है लेकिन फिल्म मेकर्स ने मूवी को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.
इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन, कीर्ति खरबंदा ,परेश रावल और आजमी को दिखाया गया है. इस मूवी में कार्तिक और कीर्ति पति पत्नी के रोल में नज़र आ रहे है. परेश और उनकी पत्नी बिन बुलाये मेहमान का किरदार निभा रहे है. जिससे परेशान होकर वो उन्हें अपने घर से निकलना चाहते है.

ऐसा ही कुछ 2010 में आई ‘अतिथि तुम कब जाओगे’ में देखा होगा. लेकिन इस बात का अभी तक नहीं पता चल पाया की ये उस्सी मूवी का सीक्वेल है या नहीं.
जैसे की फिल्म का नाम ‘लन्दन इन गेस्ट’ बताय गया है तो उससे सपोर्ट करने के लिए इस पोस्टर में पीछे बिग-बैन भी दिखाया गया है.

अब देखना ये ह की क्या परेश रावल की पिछली मूवी की तरह ये मूवी भी लोगो को हसा के लोटपोट करती है या नही. ये तो 16 जून को ही पता लगेगा.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.