नई दिल्ली : क्रिकेट सबसे पसंद किये जाने वाला खेल है.लगभग सभी बड़े से लेकर छोटे तक क्रिकेट खेलना वा देखना पसंद करते है सूत्रों के मुताबिक ओलंपिक में क्रिकेट शामिल हो सकता है .लेकिन आपको यकीन नहीं होगा की बीसीसीआइ नहीं चाहता कि क्रिकेट ओलिंपिक मे शामिल हो. ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने के लिए इस बार जब आइसीसी खुद प्रयास कर रही है तो ऐसे में भारतीय क्रिकेट को चलाने वाले बीसीसीआइ ने अपना अड़ियल रुख अपना लिया है। जिसकी वजह से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने में काफी परेशानिया आ रही हैं।
दरअसल बीसीसीआइ, ओलंपिक में शामिल नहीं होना चाहती। आइसीसी और आईओसी टी-20 क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करना चाहते हैं। बीसीसीआइ इसके लिए सहमत नहीं है।
आइसीसी, बीसीसीआइ को सहमत करने के लिए जी जान से सभी कोशिशें कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने के लिए आइसीसी से बड़ी टीमों और उसके खिलाडियों के खेलने का आश्वासन माँगा है। ऐसे में आइसीसी के लिए भारत के बिना एक कदम चलना भी मुश्किल है। आईओसी पहले ही साफ़ कर चुका है कि जब तक बड़ी टीमों और उसके बड़े खिलाडियों के खेलने आश्वासन नहीं मिलता आईओसी, आइसीसी के ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं करेगा?
आइसीसी के पास सितम्बर तक का समय है जिसके अंदर-अंदर उसे आईओसी को अपना फैसला बताना है बीसीसीआइ अगर सहमत होता है तो 2024 के ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है। ओलंपिक में क्रिकेट का आयोजन 1990 पेरिस ओलंपिक में किया गया था। 2024 पेरिस में होने वाला ओलंपिक एक बार फिर से ओलंपिक में क्रिकेट का वापसी स्थल बन सकता है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.