BCCI और ICC के बीच के विवाद बढ़ता ही जा रा है। BCCI ने ICC के नए रेवेन्यू मॉडल पर कड़ा रुख अपनाते हुए उसके खिलाफ पत्र लिखने का मन बनाया है। ICC के नए रेवेन्यू मॉडल के अनुसार BCCI की होने वाली कमाई 570 मिलियन डॉलर को 293 मिलियन डॉलर कर दिया जायगा। इसलिए भारत इस मॉडल का विरोध कर रहा है।
ICC ने BCCI के सामने 100 मिलियन डॉलर ओर देने का प्रस्ताव रखा जिससे कि विवाद सुलझ जाए लेकिन BCCI ने इस प्रस्ताव के लिए भी साफ़ मना कर दिया है। लेकिन इस प्रस्ताव पर सोच विचार किया जा रहा है। यह मामला पिछले हफ्ते हुई ICC की बैठक से शुरू होता है। जहा BCCI को 13-1 के जनमत से नए रेवेन्यू मॉडल के लिए कहा गया। सदस्य देशो के साथ ICC के अध्यक्ष को मिलाकर सारे मत भारत के खिलाफ गए थे। इसी कारण BCCI की सहमति पर ICC को पत्र लिखा जाएगा और इस बात पर फिर से विचार करने को कहा जायगा।
दुनिया में क्रिकेट बोर्डो में से सबसे बड़ा क्रिकेट बोर्ड होने के नाते BCCI ने ICC के सामने यह शर्त रखी है कि यदि ICC, BCCI की शर्ते नहीं मानता है तो BCCI 2015 से 2023 तक होने वाले सभी टूर्नामेंटों से अपना नाम वापस ले सकती है, खामियाजा ICC को भुगतना पड़ सकता है। यदि भारत अपना नाम इन सभी टूर्नामेंटों से वापस ले लेता है तो इससे क्रिकेट जगत को बहुत बड़ा झटका लग सकता है।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.