28 नवंबर 2019, शबाना बानो
महाराष्ट्र के दादर में स्थित शिवाजी पार्क बीते पांच दशक से शिवसेना का गढ़ रहा है। यह मैदान फिर से एक और ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। 1966 में पहली रैली से लेकर पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे के अंतिम संस्कार और पहले सीएम बने मनोहर जोशी के शपथ ग्रहण तक गवाह रहा है । बता दें ,पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा कोई ठाकरे परिवार से । शिवसेना ने बहुत ही व्यापक तैयारियां की है । शिवाजी पार्क ने ठाकरे परिवार की पीढ़ियों की आगे बढ़ती हुई दिशा को भी देखा है। और यहीं अपना शक्ति प्रदर्शन भी करना चाहती है । ठाकरे के शपथ समारोह के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ,राहुल गांधी के अलावा खेल ,फिल्मी सितारों और व्यापार जगत के दिग्गजों को दावत भेजी गई है । दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, एमपी, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, बिहार के मुख्यमंत्रियों को भी दावत भेजी गई है।
उद्धव के साथ और कौन-कौन शपथ लेगा!
प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उद्धव के साथ तीनों पार्टियों के दो – दो मंत्री शपथ लेंगे यह अभी साफ नहीं है । इस कार्यकाल को भव्य बनाने की पूरी तैयारी है । मैदान में 17000 से भी ज्यादा कुर्सियों का प्रबंध ,जिससे साफ है कि ठाकरे की दावत में काफी लोग तस्दीक करेंगे । बता दें कि इस मैदान में खेल से संबंधित कई कार्यक्रम होते हैं जिसमें क्रिकेट और फुटबॉल ,खो खो जैसे खेल शामिल है । इसी मैदान में खेलकर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विनोद कामली बड़े हुए। 1960 के महाराष्ट्र के गठन के बाद पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव बने थे। करीब ढाई साल इस पद पर रहे जिसके बाद उन्हें चीन के साथ युद्ध के बाद रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया ्और वहीं एनसीपी के प्रमुख शरद पवार चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं । 18 जुलाई 1978 को पहली बार मुख्यमंत्री बने थे वहीं कांग्रेस के नेता वसंतदादा पाटील के मुख्यमंत्री रहे राज्य के मुख्यमंत्री रहे 14 मार्च 1995 से 30 जनवरी 1999 तक मुख्यमंत्री रहे । देवेंद्र फडणवीस बीजेपी के प्रथम मुख्यमंत्री थे । उनके नाम दो रिकॉर्ड है महाराष्ट्र के ऐसे मुख्यमंत्री हैं । जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया । कांग्रेस नेता सुशील कुमार देशमुख और पृथ्वीराज चौहान भी राज्य के सीएम रह चुके हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.