
हमारे देश में हिन्दू धर्म के अनुसार दिवाली पर्व 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा दिवाली के इस पर्व में मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाती है धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीवाली पूजन करने से धन देवी मां लक्ष्मी की कृपा से प्राप्त होता है। साथ ही धन में वृद्धि होती है।

दीपावली का त्यौहार आते ही घर में और बाहर हर तरफ खुशियों और रोशनी का माहौल छा जाता है। घरों में सजावट, दीयों की रौनक और मिठाइयों की खुशबू हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आती है। और इसी बीच आज पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली दोनों मनाई जाती है.

हर साल नरक चतुर्दशी के दिन छोटी दीपावली का पर्व मनाया जाता है और उसके अगले दिन बड़ी दिवाली मनाते हैं मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्री कृष्णा ने नरकासुर का वध कर धरती को भय और अंधकार से मुक्त किया था. ऐसे में छोटी दिवाली के खास मौके पर आप अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को खास संदेश भेजकर दिवाली की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

“ना हो घर अंधेरों से भरा,
ना हो मन किसी चिंता से डरा।
इस दिवाली पर हो हर सपना पूरा,
आपका जीवन हो दीपों जैसा सुगंधित और खिला!

“लक्ष्मी माता का हो आशीर्वाद,
गणेश जी का हो सदा साथ।
दीयों की रौशनी से हो उजियारा,
दिवाली लाए खुशियों का किनारा!”

दिवाली सिर्फ एक त्यौहार नहीं, यह वो अहसास है जब पूरा देश में रोशनी से जगमगा उठता है जब हर घर हर बस्ती में दीप जलते हैं छोटे छोटे बच्चे पटाखे छुड़ा कर खुशियां मनाते हैं हर दिल में एक नई उम्मीद की किरण जगती हैं यह वह पल होता है जब पुराने अंधेरे को मिटा कर आज नई लौ की किरण जगती हैं। घर पर नए नए पकवान बनते हैं मिठाइयां बनती मिलन की नई शुरुआत होती हैं। छोटी दिवाली से लेकर लक्ष्मी पूजन तक हमे यह अहसास कराती हैं कि सच्ची रोशनी बाहर नहीं भीतर जलती है तो आप छोटी दिवाली और लक्ष्मी पूजन की खुशियां मनाए और सभी को हैप्पी दिवाली।
दीपावली के खास संदेश

हंसते-मुस्कुराते दीप तुम जलाना,
जीवन में नई खुशियों को लाना,
दुख-दर्द अपने भूलकर सबको गले लगाना,
और प्यार से ये दिवाली मनाना।
हैप्पी दिवाली।

दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार,
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार ,
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार।
नव दीप जले,
नव फूल खिलें,
नित नई बहार मिले,
दिवली के पावन अवसर पर आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले।
Shivam Singh
BJMC 3







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.