जिंदगी हमारे लिए इस संसार में सबसे अनमोल चीज है। क्योकि बिना इसके न तो यह संसार है ना ही हम है। लेकिन कुछ लोग इस अनमोल चीज की कीमत समझ नहीं पाते हैं और इसके साथ खिलवाड़ करते हैं। जिसे हम आत्महत्या कहते हैं। आत्महत्या एक कानूनी जुर्म है। कुछ लोग ना तो इस जुर्म करने से डरते हैं और ना ही इस अनमोल चीज की कीमत समझ पाते हैं।

मुम्बई की एक महिला ने जब अपनी आत्महत्या की लाइव फुटेज बनाने का फैसला किया तो पुलिस ने उसे ये जुर्म करने से रोक लिया।
प्रियंका जेठालाल मारू जब शुक्रवार की सुबह सीवड़ी इलाके के एक निर्माणाधीन इमारत की 18वीं मंजिल पर से छलांग लगाने की सोची और साथ ही साथ इस वाक्या की लाइव फुटेज बनाने की सोची। महिला ने जब वीडियो बनाना शुरू कर दिया तब पास ही एक इमारत से एक व्यक्ति ने सारा वाक्या देखा और एक जागरूक नागरिक की तरह तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उस महिला को आत्महत्या जैसा बड़ा जुर्म करने से रोक लिया। इन सभी स्थितियों में पुलिस निरीक्षक शालिनी शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई। शालिनी शर्मा को इन्ही प्रकार की स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण मिला हुआ है|

पुलिस ने अपने बयान में बताया कि प्रियंका को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने परेल के एक अस्पताल में उसे भर्ती कराया, फिलहाल अभी प्रियंका की काउंसिलिंग की जा रही है।

यह पहली बार नहीं है जब किसे ने ऐसा किया हो इससे पहले भी इस प्रकार की कई घटना सामने आई है जिसमें से एक घटना थी 23 साल के एक कॉलेज छात्र की जिसने बांद्रा के एक होटल की 19वीं मंज़िल से छलांग लगा कर आत्महत्या करली थी लेकिन पुलिस उसे नहीं बचा पाई|







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.