• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 28th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
अमिताभ बच्चन के बाद रेखा के घर भी पहुंचा कोरोना!!
Home
Articles

अमिताभ बच्चन के बाद रेखा के घर भी पहुंचा कोरोना!!

July 15th, 2020 नेहा पांडे Articles 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

बॉलीवुड में सितारों के घरों में कोरोना वायरस के पहुंचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना संक्रमित होने के बाद बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा के घर भी कोरोना वायरस पहुंच गया है। यहां तैनात सिक्युरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद अब रेखा का बांद्रा के बैंडस्टैंड स्थित बंगला बृहन्मुंबई नगर निगम ने सील कर दिया है। ‘सी स्प्रिंग्स’ नामक इस बंगले को कंटेनमेंट जोन भी घोषित कर दिया गया है और बीएमसी ने मुहल्ले को पूरी तरह सैनिटाइज किया है।
बंगले पर आम तौर पर दो सिक्युरिटी गार्ड ड्यूटी पर रहते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट इंडिया टाइम्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार उसमें से एक गार्ड कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। वेबसाइट ने कहा है कि रेखा के स्टाफ के संक्रमिक सदस्य का मौजूदा समय में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक केंद्र में इलाज चल रहा है। बता दें कि रेखा से पहले आमिर खान, करन जौहर, और बोनी व जाह्न्वी कपूर के स्टाफ सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इस मामले में रेखा या उनके कार्यालय की तरफ से आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा की जा रही है। हाल ही में आमिर खान की टीम के 7 सदस्यों को कोरोना वायरस होने की खबर आई थी, जिनमें से दो आमिर खान के निजी सुरक्षाकर्मी थे।
रेखा पर संक्रमण का खतरा कम
पॉजिटिव पाया गया गार्ड बंगले के बाहर ही पहरेदारी करता है। ऐसे में सिक्योरिटी गार्ड का घर के अंदर आना लगभग ना के बराबर ही माना जा रहा है। रेखा लॉकडाउन के बाद से घर में ही हैं ऐसे में उनके कोविड -19 पॉजिटिव होने की आशंका कम है।
बॉलीवुड की दो हस्तियों की कोरोना संक्रमण से हो चुकी है मौत
उल्लेखनीय है कि अगर बॉलीवुड की बात करें तो कोरोना का शिकार होकर 2 फिल्मी हस्तियों की मौत हो चुकीं है। 1 मई को जानी-मानी संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद की मौत कोविड-19 और किडनी फेल्योर के चलते हो गयी थी। 70-80 के जाने-माने निर्माता अनिल सूरी भी कोरोना वायरस का शिकार हो गए
कोरोना से जंग जीतने वालों में कनिका कपूर का नाम सबसे पहले है। वे पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी हैं। वहीं जाने-माने अभिनेता किरण कुमार, अभिनेत्री जोआ मोरानी, उनकी बहन शजा मोरीना और निर्माता पिता करीम मोरानी भी कोविड-19 से पीड़ित होकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इस बीच, अभिनेता वरुण धवन की अमेरिका में रहनेवाली मौसी और निर्देशक कुणाल कोहली की आंटी का भी अमेरिका में कोविड-19 के चलते मौत हो गयी थी।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article सचिन पायलट ,विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा जी को उपमुख्यमंत्री और मंत्री पद से हटाया गया
Previous article CM मनोहर लाल ने हरियाणा में तीन नए मेडिकल कॉलेज खोलने की दी मंजूरी

नेहा पांडे

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions