• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 24th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
अगले कुछ दिनों का संसदीय कार्यकाल !…
अगले कुछ दिनों का संसदीय कार्यकाल !…
Home
Breaking News

अगले कुछ दिनों का संसदीय कार्यकाल !…

November 18th, 2019 Kranshnan Shukla Articles, Breaking News, Hindi, News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

18 नवंबर 2019 कृष्नन शुक्ला

शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो जाएगा. यह सत्र 13 दिसंबर तक चलेगा. इस सत्र में सरकार नागरिकता (संशोधन) विधेयक को पारित कराना चाहेगी तो वहीं विपक्ष की कोशिश होगी कि सरकार को कई मुद्दों पर घेरा जाए. विपक्षी दल देश में आर्थिक सुस्ती और कश्मीर में मौजूदा हालात को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं वहीं सरकार कई अन्य नए पुराने बिल पास करवाने की कोशिश में हैं.

जानें- 27 नए बिल

1- द सिटीजनशिप बिल

2- द नेशनल रिवर गंगा बिल

3- टैक्सेशन लॉ बिल

4- प्रोहिबिशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बिल

5- पेस्टिसाइड मैनेजमेंट बिल

6- मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी बिल

7- एयरक्राफ्ट बिल

8- कंपनीज बिल

9- दी कंपटीशन बिल

10- इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बिल

11- द माइन्स एंड मिनिरल बिल

12- एंटी मैरिटाइम पायरेसी बिल

13- द इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विस सेंटर अथॉरिटी बिल

14- द मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी बिल

15- द हेल्थ केयर सर्विस पर्सनल एंड क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट बिल

16- द असिस्टेड रीप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी बिल

17- द नेशनल पुलिस यूनिवर्सिटी बिल

18- द डिजास्टर मैनेजमेंट बिल

19- द इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड बिल

20- द माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट बिल

21- द कॉन्स्टिट्यूशन ऑर्डर बिल

22- द जूविनाइल जस्टिस अमेंडमेंट बिल

23- द रीसाइक्लिंग ऑफ शिप्स बिल

24- द सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी बिल

25- द पर्सनल डाटा प्रोटक्शन बिल

26- द मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन बिल

27- द आर्म्स एक्ट बिल

सरकार की कोशिश है कि नए 27 बिलों के अलावा लोकसभा में पहले से लंबित 2 बिल और राज्यसभा में पहले से लंबित 10 बिलों को इसी सत्र में पास करवाई जाए. इन बिलों को पास करवाने के लिए सरकार ने कोशिश तेज कर दी है.

क्या है नागरिकता बिल?

मोदी सरकार इस सत्र में 27 बिल को लाने की तैयारी में है. सरकार ने नागरिकता (संशोधन विधेयक) को इस सत्र में पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया है. इसका उद्देश्य है पड़ोसी देशों से आए गैर मुस्लिम प्रवासियों को राष्ट्रीयता देना है. मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल में इस विधेयक को पेश किया था लेकिन पारित नहीं हो पाया था.

संशोधन विधेयक में बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर प्रताड़ित किये जाने के कारण संबंधित देश से पलायन करने वाले हिंदू, जैन, ईसाई, सिख, बौद्ध एवं पारसी समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है. असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में इस विधेयक का विरोध हो रहा है, जहां अधिकतर हिंदू प्रवासी रह रहे हैं.

सर्वदलीय बैठक में पीएम का बयान

वहीं संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को बुलायी गई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है, जबकि विपक्ष ने लोकसभा सांसद फारूक अब्दुल्ला की हिरासत के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया और मांग की कि उन्हें सदन में भाग लेने की अनुमति दी जाए.

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संसद का सबसे महत्वपूर्ण काम चर्चा और बहस करना है. 27 दलों के सदस्यों ने बैठक में भाग लिया.

सर्वदलीय बैठक के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को भी संसद की कार्रवाई में भाग लेने की इजाजत मिलनी चाहिए.

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • MLA
  • NDA
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article लोकसभा चुनाव में जीत के बाद ,टूट रहा है एनडीए ! अगला है किसका नंबर?
Previous article चिराग पासवान को खली शिवसेना की कमी?

Kranshnan Shukla

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions