क्या आपको पता है कि सोने का समय आपके दिल पर असर डालता है रिसर्च में पता चला कि 88,000 ब्रिटिश वयस्कों का अध्ययन किया गया और पता चला कि हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम सिर्फ नींद की अवधि से नहीं, बल्कि सोने के समय से भी जुड़ा है।

अक्सर हमारी भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर नींद को सबसे कम तवज्जो देते हैं। युवाओं में ज्यादातर ये देखा गया है कि वो दिन में काम करते हैं और रात को देर तक जागकर फोन चलाते मौज-मस्ती करते हैं। लेकिन वो अक्सर इस बात को भूल जाते हैं कि नींद की कमी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकती है।
सोते वक्त हमारा शरीर सिर्फ आराम ही नहीं करता, बल्कि रिकवर भी करता है। इसलिए नींद पूरी न होने की वजह से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। आइए इस बारे में और गहराई से जानते हैं।
देर रात तक जागने वालों में दिमागी क्षमता

देर रात तक जागने वाले अध्ययन में करीब 25,700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। इसके तहत उनका दिमागी क्षमता का 10 वर्षों की अवधि तक विश्लेषण किया गया। अध्ययन में यह पाया गया कि रात में देर तक जागने वाले लोगों की दिमागी क्षमताओं में गिरावट की दर सुबह उठने वालों की तुलना में अधिक हो गई है।
सबसे अधिक कौन से लोग हैं जो देर रात तक जागते

यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ग्रोनिंगन की शोधकर्ता एना वेंजलर ने कहा, ‘हमारे अध्ययन में यह भी पाया गया कि रात में देर तक जागने वाले लोग अधिक धूम्रपान करते हैं और अधिक शराब पीते हैं तथा शारीरिक गतिविधि कम करते हैं। दिमागी क्षमता कमजोर होने का कारण 25 प्रतिशत मामलों की वजह धूम्रपान और खराब नींद हो सकती है।’
देर रात तक जागने से कौन कौन सी बीमारियों के हो सकते आप शिकार

अगर आप कम सोते हैं तो बहुत सी बीमारियों को दावत दे रहे हैं उनसे से सबसे बड़ी बीमारी दिल का दौरा है जब आप पूरी नींद नहीं लेते हैं, तो आपका दिल और ज्यादा काम करता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना होती है। लगातार उच्च रक्तचाप हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके कारण नींद की कमी से दिल की धड़कनें अनियमित हो सकती हैं, जिससे हार्ट फेलियर का भी खतरा बढ़ जाता है.
डायबिटीज

नींद की कमी से आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म पर भी असर पड़ता है। जब आप अच्छी नींद नहीं लेते, तो आपके शरीर में इंसुलिन की मात्रा बिगड़ जाती है।
डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ

आपकी अच्छी नींद आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी बेहद जरूरी है. जब आप पर्याप्त नींद नहीं लेते, तो दिमाग में केमिकल्स का बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे मूड स्विंग्स, चिंता, और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो जाती हैं।
नींद को पूरा कैसे करे

जब आप सोने जाए तो कम से कम 1 घंटा पहले अपने फोन टीवी को बंद कर दे सोने का समय तय करें रोज एक ही समय पर सोने और उठने की आदत डालें. इससे नींद समय पर आएगी और सोने से 2 घंटा पहले खाना खा ले अतः तुरंत न लेते शांत और लाइट बंद करके सोए
SHIVAM SINGH
BJMC 3







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.