अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मुबारकां’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर लांच किया है। फिल्म में अर्जुन अपने चाचा अनिल कपूर के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. अर्जुन फिल्म में दो किरदार निभाते नज़र आएंगे। जिनमें से एक में वह पगड़ी बांधे नजर आएंगे।
इस पोस्टर में अर्जुन के दोनों किरदार अनिल कपूर को गोद में लिए नज़र आ रहे है। अर्जुन ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा,
‘जब अनिल कपूर और मैं एक साथ हों तो दोहरा पागलपन और दोहरा मजा निश्चित है.’

‘मुबारकां’ में अथिया शेट्टी, इलियाना डिक्रूज, नेहा शर्मा और राहुल देव भी हैं. फिल्म का निर्देशन अनीस बाजमी ने किया है और निर्माण ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शन’ ने किया है|
अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर प्रोमोट किया है|
‘मुबारकां’ के 28 जुलाई 2017 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने की संभावना है.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.